सीधी CHRONICLE: राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर राहुल गांधी नें बड़ा बयान दिया है। उन्होनें कहा की, सिंधिया कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बन जाते लेकिन भाजपा में कभी नहीं बन पायेंगे। राहुल गांधी ने कहा कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा - एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन उन्होंने अपना रास्ता चुना।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कांग्रेस संगठन के महत्व के बारे में पार्टी के यूथ विंग से बात करते हुए गांधी ने कहा, सिंधिया मुख्यमंत्री बन गए होते अगर वो कांग्रेस के साथ रहे होते लेकिन सिंधिया भाजपा में बैकबेंचर बन गए हैं। उन्होंने कहा कि सिंधिया के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का विकल्प था। मैंने उनसे कहा - एक दिन आप मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन उन्होंने अपना रास्ता चुना।
राहुल गांधी ने आगे कहा, 'इसे लिख लें, वह बीजेपी में कभी मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। उन्हें यहां वापस आना होगा। उन्होंने युवा पार्टी के कार्यकर्ताओं को आरएसएस की विचारधारा से लड़ने और किसी से भी नहीं डरने की हिदायत दी।' सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और पिछले साल मार्च में भाजपा में शामिल हुए थे।
No comments:
Post a comment