सीधी CHRONICLE: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत लगातार सुर्खियों में है। सीएम बनते ही वो अपने बयानों की वजह से लगातार चर्चा में हैं। आज भी उन्होनें महिलाओं से संबंधित एक विवादित बयान दे डाला। श्री रावत नें कहा की, आजकल महिलाएं फटी जीन्स पहनकर चल रही हैं, क्या ये सब सही है। ये कैसे संस्कार हैं।
बता दें की, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की एक कार्यशाला का मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उद्घाटन किया। इसी दौरान उन्होंने कहा कि बच्चों में कैसे संस्कार आते हैं, ये अभिभावकों पर निर्भर करता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा की, जब वो जहाज से एक बार उड़ान भर रहे थे तो उन्होंने देखा कि एक महिला अपने दो बच्चों के साथ फटी हुई जीन्स पहनकर बैठी थी। मैंने उनसे पूछा कि बहनजी कहां जाना है, तो महिला ने जवाब दिया कि दिल्ली जाना हैं। उनके पति जेएनयू में प्रोफेसर हैं और वो खुद एनजीओ चलाती थीं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने आगे बताया कि मैंने सोचा जो महिला खुद एनजीओ चलाती हो और फटी हुई जींस पहनी हो, वह समाज में क्या संस्कृति फैलाती होंगी।
गौरतलब है की, इससे पहले तीरथ सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान राम और कृष्ण से कर दी थी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से द्वापर और त्रेता युग में भगवान राम व कृष्ण को लोग उनके कामों की वजह से भगवान मानने लगे थे उसी तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आने वाले समय में भगवान राम और कृष्ण की तरह मानने लगेंगे।
#WATCH मैं एक दिन हवाई जहाज से जयपुर से आ रहा था। मेरे बगल में एक बहनजी बैठी थी। मैंने उनकी तरफ देखा नीचे गम बूट थे। जब और ऊपर देखा तो जींस घुटने से फटी हुई थी। 2 बच्चे उनके साथ में थे। महिला NGO चलाती है। समाज के बीच में जाती हो। क्या संस्कार दोगे?: उत्तराखंड CM तीरथ सिंह रावत pic.twitter.com/sGri6pPH7K
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2021
No comments:
Post a comment