सीधी CHRONICLE: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी एवं सरकार के रिश्ते बिगड़ते ही जा रहे हैं। अब बात तो यहां तक पहुंच गई है कि महाराष्ट्र सरकार ने राज्यपाल को सरकारी जहाज से नीचे उतार दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र सरकार नें राज्यपाल को सरकारी जहाज इस्तेमाल करने की मंजूरी नहीं दी, जिससके बाद राज्यपाल कोश्यारी को सरकारी जहाज से नीचे उतरना पड़ा।
बता दें की महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को मसूरी में आईएएस अकैडमी में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाना था। जिसके लिये उन्हें सरकारी जहाज का इस्तेमाल करना था। लेकिन महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इजाजत न मिलने के कारण राज्यपाल कोश्यारी फ्लाइट में बैठने के बाद भी नीचे उतरना पड़ा। इसके बाद उन्होंने स्पाइसजेट की 12:30 बजे की फ्लाइट में सीट बुक कराई।
पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र में पहले कभी ऐसी घटना नहीं हुई, ये एक निदंनीय घटना है। फडणवीस ने कहा कि राज्यपाल कोई व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था है और उसका आदर होना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि व्यक्ति आता जाता है लेकिन संस्था का सम्मान होना चाहिए।
Government’s plane is not anyone’s personal property!
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) February 11, 2021
Making Hon Governor get off the plane ?
Where does so much ego in MVA Govt come from? Never ever seen such egoistic Govt in Maharashtra. pic.twitter.com/Qh1D30EEKF
No comments:
Post a comment