सीधी: मध्यप्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार एवं प्राइवेट पार्ट में सरिया डालनें की घटना नें सभी को हिलाकर रख दिया। घटना के बाद से सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी नें भी ट्वीट कर घटना पर दुख व्यक्त किया हैं।
राहुल गांधी नें ट्वीट करते हुये कहा- " एक और निर्भया! कब तक सहेंगे नारी पर वार"?
एक और निर्भया!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 11, 2021
कब तक सहेंगे नारी पर वार? pic.twitter.com/3vGms3Ggtl
गौरतलब है की, मध्यप्रदेश के सीधी जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामनें आयी है। अमिलिया थाना क्षेत्र में महिला के साथ तीन युवकों ने निर्भया गैंगरेप जैसी हैवानियत करते हुये सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उनके प्राइवेट पार्ट में लोहे का सरिया डाल दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फ़िलहाल पीड़िता का इलाज रीवा में चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है।
No comments:
Post a comment