नई दिल्ली/ भोपाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है। वोरा ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और कई दिनों तक एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी। मोतीलाल वोरा पुराने दिग्गज राजनीतिकों में शुमार किए जाते रहे और 50 सालों से कांग्रेस के साथ संगठन और सरकारों में जुड़े रहे हैं।
राजस्थान के जोधपुर में ब्रिटिश इंडिया के जमाने में जन्मे वोरा ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और कलकत्ता से उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद कई अखबारों के साथ काम किया था। इसके अलावा, वोरा सामाजिक कामों में भी हमेशा आगे रहे थे। इसके बाद वह सक्रिय राजनीति में आए और अर्जुन सिंह सरकार में मंत्री रहने के अलावा उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके वोरा का राजनीतिक सफर 1960 के दशक में शुरू हुआ था और शुरुआत में वोरा समाजवादी विचारधारा वाली पार्टी के साथ जुड़े थे, लेकिन उसके बाद 1970 में कांग्रेस में आए और कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार में उच्च पदों पर रहने के बाद राज्यसभा तक भी पहुंचे।
1983 में इंदिरा गांधी सरकार में वोरा को कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1985 में वोरा ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का पद संभाला। इसके बाद राजीव गांधी सरकार में भी वोरा शामिल हुए, जब राज्यसभा के सदस्य के तौर पर उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था।
अजय सिंह नें दी श्रद्धांजलि।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके मोतीलाल वोरा के निधन पर मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें गहरा दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित की है। अजय सिंह नें कहा- "अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता श्री मोती लाल वोरा जी का आकस्मिक निधन सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार के लिए गहरा आघात है। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। ॐ शांति"।
अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री , पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता श्री मोती लाल वोरा जी का आकस्मिक निधन सम्पूर्ण कांग्रेस परिवार के लिए गहरा आघात है। परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे। ॐ शांति। pic.twitter.com/Ola6v0WoSE
— Ajay Singh (@ASinghINC) December 21, 2020
No comments:
Post a comment