सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले में आज सुबह, बोलेरो और डंपर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गयी। इस भीषण हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी तथा 5 गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौते पर पहुंची और बोलेरो-डंपर की जोरदार भिड़ंत, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत घायलों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भेजा। वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए रवाना किया।
यह दुखद घटना सतना जिले के नागौद थाना अंतर्गत रेरुआ मोड़ के पास की है। यहां आज सुबह रीवा जिले के पनवार थाना के अदवा गांव के विश्वकर्मा परिवार की बोलेरो को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी पन्ना जिले में पारिवारिक शोक के कार्यक्रम में शामिल होकर रीवा वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही परिवार के 7 लोगों ने दम तोड़ दिया। वही 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सतना जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा गया है। मृतकों में 3 महिला, 3 पुरुष और एक सात महिने का बच्चा शामिल है। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। घटना के बाद गांव और घर में मातम पसर गया है।
घायलों के नाम।
- गुलाब कली विश्वकर्मा पत्नी अरुण विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष।
- फूल कली विश्वकर्मा पत्नी राम कुशल विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष।
- शिव शंकर विश्वकर्मा पुत्र राम जी विश्वकर्मा उम्र 17 वर्ष।
- आशीष विश्वकर्मा पुत्र राम कुशल विश्वकर्मा उम्र 16 वर्ष।
- छोटू विश्वकर्मा पुत्र अरुण विश्वकर्मा उम्र 7 वर्ष।
मृतकों के नाम
- गीता विश्वकर्मा पत्नी साधो विश्वकर्मा उम्र 83 वर्ष।
- राम जी विश्वकर्मा पुत्र राम निहोर विश्वकर्मा उम्र 48 वर्ष।
- अरुण विश्वकर्मा पुत्र राम शिरोमणि विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष।
- लाला विश्वकर्मा पुत्र राम जी विश्वकर्मा उम्र 38 वर्ष।
- शिवा बढती विश्वकर्मा पत्नी राम जी विश्वकर्मा उम्र 65 वर्ष
- वाहन चालक सागर सिंह पुत्र सूर्यभान सिंह उम्र 55 वर्ष।
- गुड्डू विश्वकर्मा पुत्र लाला विश्वकर्मा उम्र 7 माह।
No comments:
Post a comment