MP उपचुनाव: मध्यप्रदेश में होनें वाले विधानसभा उपचुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई हैं, 03 नवंबर को 28 सीटों पर मतदान होना है। लेकिन इसी बीच छतरपुर से बड़ी खबर आयी है। बड़ामलहरा विधानसभी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी की तबियत अचानक खराब हो गई है, उन्हें भोपाल रेफर किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चुनाव प्रचार में जुटे बीजेपी प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह लोधी अचानक बीमार हो गये हैं, उन्हें दमोह के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां हालत में सुधार ना होने पर दमोह से भोपाल रेफर किया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें फेफड़ों में इन्फेक्शन की समस्या है, ऐसे में तीन चार दिन तक उन्हें अस्पताल में रहना पड़ सकता है। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव ने जानकारी दी है कि इलाज के लिए लोधी को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
गौरतलब है की कांग्रेस ने छतरपुर की बड़ा मलहरा सीट से साध्वी रामसिया भारती को टिकट दिया है। राम सिया भारती का मुकाबला, पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के समर्थक प्रद्युम्न लोधी से है। प्रद्युम्न लोधी हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे। हालांकि इससे पहले लोधी भाजपा में ही थे लेकिन फिर कांग्रेस में शामिल हो गए थे और अब एक बार फिर भाजपा में शामिल होकर चुनाव लड़ रहे हैं।
No comments:
Post a comment