भोपाल: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना से निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया है।बीते दिनों उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। मध्यप्रदेश में होनें वाले विधानसभा उपचुनावों से पहले कांग्रेस के लिये यह बड़ा झटका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनों राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद उन्हें भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही उनकी पत्नी और बेटी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। लेकिन ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी को भोपाल के चिरायु अस्पताल में हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें दिल्ली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था, जहां मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।
दांगी के निधन से पार्टी में शोक लहर दौड़ गई है। कांग्रेस समेत भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने दांगी के निधन पर शोक जताया है।
No comments:
Post a comment