भोपाल: उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। बुरहानपुर के नेपानगर विधानसभा से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कासडेकर ने इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा सचिवालय ने भी इस्तीफ़े की पुष्टि की। हला की अभी तक उनके इस्तीफे की वजह सामने नही आई है। साथ ही अभी तक यह भी स्पष्ट नही है की उनकी आगे की रणनीति क्या होगी।
विधानसभा सचिवालय से समाचार प्राप्त हो रहा है कि बुरहानपुर जिले की नेपानगर सीट से कांग्रेस विधायक सुमित्रा कासडेकर ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस विधायक दल के नेता श्री कमलनाथ हैं, साथ ही वो पार्टी अध्यक्ष भी हैं, अब उनको यह देखना होगा की आखिर उनके विधायक एक एक कर इस्तीफे क्यों दे रहें।
मध्यप्रदेश में अब 26 सीटों पर विधानसभा के उपचुनाव होंगे। कांग्रेस विधायक दल में अब केवल 90 विधायक रह गए। हर जाता हुआ एक विधायक कांग्रेस पार्टी और कमलनाथ की प्रतिष्ठा पर नया दाग लगा जाता है।
No comments:
Post a comment