भोपाल: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले दिनों आठ पुलिसकर्मियों को घेरकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे आखिरकार आज मध्यप्रदेश के उज्जैन में गिरफ्तार कर लिया गया है। विकास दुबे उज्जैन के महाकाल में दर्शन के लिए गया था, तभी वहां के गार्ड ने पहचाना। जिसके बाद वहां की पुलिस एक्शन में आई और उसे वहीं पकड़ लिया। लेकिन अब विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने ट्वीट कर इस गिरफ्तार पर सवाल खड़ा किया है।
जीतू पटवारी नें एक शख्स के ट्वीट पर रिट्वीट किया है, जिसमें लिखा है कि 'बुधवार रात करीब 8.30 बजे उज्जैन कलेकट्र और एसपी बड़ी हड़बड़ी में महाकाल मंदिर पहंचे थे। (दर्शन के लिए नहीं) देर तक एक कक्ष में मंत्रणा करते रहे। सुबह विकास दुबे गिरफ्तार हो गया। कहीं गिरफ्तारी की पटकथा का हिस्सा तो नहीं'
सवाल तो बनते हे pic.twitter.com/c8zsFYdXGM— Jitu Patwari (@jitupatwari) July 9, 2020
बता दें इससे पहले पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने भी इस गिरफ्तारी को शरण और सरेंडर का खेल करार दिया था। पीसी शर्मा नें ट्वीट कर कहा- "मुझे लगता है यह शरण और सरेंडर का खेल है। उसके उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से संबंध रहे हैं और मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से संबंध हैं इसलिए वो मध्य प्रदेश आया और उज्जैन में पकड़ा गया। यह शरण और सरेंडर का खेल लग रहा है। जिस प्रकार के अपराध उसने किये हैं , इसकी पूरी जांच होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में किन किन नेताओं से उसके संबंध रहे हैं। जिन लोगों ने शरण दी है उन्हीं ने सरेंडर करवाया होगा।"
जिस प्रकार के अपराध उसने किये हैं , इसकी पूरी जांच होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में किन किन नेताओं से उसके संबंध रहे हैं। जिन लोगों ने शरण दी है उन्हीं ने सरेंडर करवाया होगा।।— P C Sharma (@pcsharmainc) July 9, 2020
3/3#pcsharmainc
No comments:
Post a comment