- ज़िले का पास प्रतिशत 61.84 रहा।
- शैक्षणिक वर्ष 2018-19 के परिणामों से इस वर्ष 27.84 प्रतिशत का हुआ सुधार।
सीधी: माध्यमिक शिक्षा मंडल म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 4 जुलाई 2020 को घोषित किया गया। शनिवार को घोषित परिणामों में सीधी ज़िले का पास प्रतिशत 61.84 प्रतिशत रहा। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 27.84 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में वृद्धि हुई है। उत्तीर्ण प्रतिशत के विषय में सीधी ज़िला प्रदेश में 30 वें स्थान पर रहा।
इस वर्ष ज़िले की 64.52 प्रतिशत बालकों ने एवं 59.32 प्रतिशत बालिकाओं ने हाई स्कूल परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उल्लेखनीय है कि हाई स्कूल परीक्षाओं हेतु कुल ज़िले में 16534 नियमित विद्यार्थी (8029 बालक एवं 8505 बालिकाएँ) पंजीकृत थे। जिनमे से 16367 विद्यार्थी (7921 बालक एवं 8446 बालिकाएँ) परीक्षा में सम्मिलित हुए। मंडल द्वारा घोषित परिणामों में 5108 बालक (3059 प्रथम श्रेणी, 2022 द्वितीय श्रेणी, 27 तृतीय श्रेणी) उत्तीर्ण हुए वहीं 5001 बालिकाओं (2709 प्रथम श्रेणी, 2268 द्वितीय श्रेणी, 24 तृतीय श्रेणी) ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की। इस प्रकार कुल 10109 विद्यार्थी (5768 प्रथम श्रेणी, 4290 द्वितीय श्रेणी, 51 तृतीय श्रेणी) हाई स्कूल परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए।
कुल 11 विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट में स्थान प्राप्त किये।
कुल 11 विद्यार्थी प्रदेश की मेरिट में स्थान प्राप्त किये।
क्र. |
नाम
| स्कूल का नाम | पूर्णांक/ प्राप्तांक | मेरिट रैंक |
1 | अवधेश प्रताप सिंह | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 398/400 | चौथा |
2 | सूरज कुमार पटेल | बिन्ध्य अकादमी चुरहट | 298/300 | पांचवा |
3 | श्रद्वा प्रजापति |
गांधी विद्यालय सीधी
| 297/300 | सांतवां |
4 | कुलदीप मिश्रा | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 297/300 | सांतवां |
5 | जानकी गुप्ता | शा.मांडल स्कूल रामपुर नैकिन | 395/400 | आंठवा |
6 | आकाश तिवारी | सरस्वती शिशु वि. मझौली | 395/400 | आंठवां |
7 | नारायण मिश्रा | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 395/400 | आंठवां |
8 | रविशंकर विश्वकर्मा | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 395/400 | आंठवां |
9 | रूस्तम तिवारी | श्रीगणेश स्कूल सीधी | 394/400 | दसवां |
10 | सरस्वती पाण्डेय | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 394/400 | दसवां |
11 | राकेश रतन सिंह | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 394/400 | दसवां |
कुल 08 विद्यार्थी जिला की मेरिट में स्थान प्राप्त किये
क्र. | नाम | स्कूल का नाम | पूर्णांक/प्राप्तांक | मेरिट रैंक |
1 | अनीश कुमार मिश्रा | श्रीगणेश स्कूल सीधी | 295/300 | प्रथम |
2 | नरायण पाण्डेय | सरस्वती शिशु मंदिर करौदिया | 393/400 | दूसरा |
3 | प्रदुम्न अग्निहोत्री | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 393/400 | दूसरा |
4 | हर्ष तिवारी | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 393/400 | दूसरा |
5 | आदर्श तिवारी | गाधी स्कूल सीधी | 294/300 | तीसरा |
6 | सेफाली सिंह | रायल पब्लिक स्कूल चुरहट | 294/300 | तीसरा |
7 | सुयश दीक्षित | सरस्वती वि. मझौली | 392/400 | तीसरा |
8 | तानिया बानों | शा.उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 सीधी | 294/300 | तीसरा |
सफल छात्रों को शुभकामनाएँ एवं परिणामों में सकारात्मक वृद्धि हेतु कलेक्टर ने की सराहना।
कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने प्रावीण्य सूची में आए विद्यार्थियों सहित सफल हुए सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दी हैं, साथ ही ऐसे विद्यार्थी जो किन्ही कारणवश सफल नही हो पाए उन्हें निराश न होकर दोगुने उत्साह के साथ प्रयास करने के लिए कहा है। कलेक्टर श्री चौधरी ने परिणामों में सकारात्मक वृद्धि के लिए शिक्षक समुदाय की सराहना की है और भविष्य में बेहतर परिणामों के लिए सतत प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया है।
No comments:
Post a comment