भोपाल: मध्यप्रदेश में फिर एक बार बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई है। राज्य शासन ने एक बार फिर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों के तबादले किये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार शाम को तबादला सूची जारी की है। 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले किये गए हैं। इनमे रीवा एवं सिंगरौली जिले के कलेक्टर भी शामिल हैं।
रीवा कलेक्टर बसंत कुर्रे का ट्रांसफर, उप सचिव मध्यप्रदेश किया गया है। सिंगरौली कलेक्टर वी.एस चौधरी का ट्रांसफर, आयुक्त नगर पालिका निगम भोपाल किया गया है। अब इलैया राजा टी, रीवा के तथा राजीव रंजन मीना, सिंगरौली के नये कलेक्टर होंगें।
No comments:
Post a comment