भोपाल: आजकल मध्यप्रदेश की सियासत में वायरल आडियो एवं वीडियो को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के फर्जी वीडियो ट्वीटर पर शेयर करने पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा ने FIR दर्ज करवाई थी। अब दिग्विजय सिंह भी शिवराज के खिलाफ भोपाल के क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज करायी।
पूर्व सीएम दिग्विजय ने राहुल गांधी के एडिटेड वीडियो को शेयर करने को आधार बनाकर शिवराज सिंह के खिलाफ शिकायत की। दिग्विजय का कहना था कि अगर मेरे खिलाफ एफआईआर हुई है, तो शिवराज के खिलाफ भी मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा अगर इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो न्यायालय का विकल्प खुला है। उन्होंने कहा जब तक मेरी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जाएगी, तब तक मेरा संघर्ष जारी रहेगा।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने वीडियो में छेड़छाड़ करके उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, हुकुम सिंह कराड़ा और जयवर्धन सिंह भी मौजूद रहे। गौरतलब है की, प्रदेश में शराब बिक्री मामले में मुख्यमंत्री शिवराज के एक एडिटेड वीडियो को लेकर भाजपा ने दिग्विजय सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
जैसा मैंने कहा था आज मैंने प्रदेश कॉंग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा आरिफ़ अकील व पीसी शर्मा के साथ क्राइम ब्रांच थाना भोपाल जा कर FIR दर्ज कराने की मॉंग की। https://t.co/vmtQwH0vtn— digvijaya singh (@digvijaya_28) June 17, 2020
No comments:
Post a comment