भोपाल: मध्य प्रदेश में पिछली कमलनाथ सरकार पर तबादला उद्योग चलानें का आरोप लगानें वाली भाजपा, अब सरकार में आनें के बाद तबादले पे तबादले कर रही है। सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के थोकबंद तबादले किये हैं। गृह विभाग ने सोमवार रात को तबादला सूची जारी की है।तबादला सूची के मुताबिक सरकार ने एक साथ कई जिलों के एसपी बदल दिए हैं।सरकार ने आज ही व्यापक तौर पर पुलिस उप अधीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले किये हैं।
आज जारी लिस्ट में सीधी, रीवा सहित सिंगरौली पुलिस अधीक्षक का भी तबादला कर दिया गया है।
सीधी पुलिस अधीक्षक आरएस बेलबंसी का तबादला, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिये कर दिया गया है।पंकज कुमावत अब सीधी के नये पुलिस अधीक्षक होंगें। पंकज कुमावत का तबादला सेनानी 2 री वाहिनी विसबल ग्वालियर से सीधी के लिये किया गया है।
रीवा पुलिस अधीक्षक आबिद खान का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिये कर दिया गया है। अब अमित सांघी रीवा के नये पुलिस अधीक्षक होंगें।
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक तुषारकान्त विद्यार्थी का तबादला सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल के लिये कर दिया गया है। अब वीरेन्द्र कुमार सिंह सिंगरौली के नये पुलिस अधीक्षक होंगें।
No comments:
Post a comment