भारत-नेपाल विवाद: जिस नेपाल से भारत के हमेशा से अच्छे संबंध रहें हैं, वह नेपाल भी अब भारत को आंख दिखाना चालू कर दिया है।आज भारत-नेपाल सीमा पर नेपाल पुलिस की ओर से जबरदस्त गोलीबारी की गई है। इस गोलीबारी में जहां 4 भारतीयों को गोली लगी है, वहीं एक शख्स की मौत भी हो गई है। गौरतलब है की भारत और नेपाल के बीच सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। नेपाली संसद ने इसको लेकर एक प्रस्ताव भी पारित किया है, जिसमें भारत के कई सीमावर्ती हिस्सों को नेपाल का बताया गया है। इसको लेकर दोनों देशों के बीच तनाव है।
गोली लगने से घायल होने वाले में से दो की हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना सीतामढ़ी के सोनबरसा बॉर्डर इलाके के जानकीनगर गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत-नेपाल सीमा पर विवाद हुआ था, जिसके बाद नेपाल पुलिस की ओर से अंधाधुंध फायरिंग की गई। फायरिंग की इस घटना के बाद से सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
भारत और नेपाल के बीच नक्शा को लेकर विवाद चल रहा है।भारत का कहना है कि इस पूरे मसले की वजह से दोनों देशों के बीच विश्वास का संकट पैदा हुआ है। बातचीत से पहले नेपाल को भारत का भरोसा जीतना होगा। सारा मामला नेपाल के नए नक्शे को लेकर। इस नए नक्शे में नेपाल ने कुल 395 वर्गकिलोमीटर के इलाके को अपने हिस्से में दिखाया है। इसमें लिम्पियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और काटी गांव भी शामिल हैं। नेपाल ने अपने नक्शे में कालापानी के 60 वर्गकिलोमीटर को अपना बताया है। इसी तरह से लिम्पियाधुरा के 395 वर्गकिलोमीटर पर नेपाल ने अपना दावा जताया है।नेपाल की कैबिनेट की एक बैठक में इस मैप को मंजूरी दी गई है।
No comments:
Post a comment