सागर: देशभर में कोरोना का कहर जारी है, जिसे देखते हुये पूरे देश में लॉक डाउन चल रहा है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या प्रवासी मजदूरों के साथ है, जो लॉक डाउन की वजह से दूसरे राज्यों में फंसे हुये है। हला की देश के साथ प्रदेश सरकारें भी प्रवासी मजदूरों की घर वापसी का हर संभव प्रयास कर रहीं हैं। लेकिन इसी बीच मजदूरों के साथ हो रहे हादसे भी रुकनें का नाम नही ले रहे। आज सुबह ही फरीदाबाद से 81 मजदूरों को लेकर आ रहे खड़े ट्राला में डीसीएम ने टक्कर मार दी थी, हादसे में 23 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये थी। इसी बीच अब मध्यप्रदेश के सागर के पास मजदूरों के साथ एक और दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।
मध्यप्रदेश सागर ज़िले में हुई इस दुर्घटना में 6 मजदूरों की मौत और 18 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मज़दूर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो महाराष्ट्र से अपने घर लौट रहे थे। सभी की शिनाख्त कर ली गयी है।घायलों को इलाज के लिए तत्काल बंडा भेज दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीम दुर्घटना स्थल पर पहुंच गयी है।राहत और बचाव का काम जारी है। जिस ट्रक में ये श्रमिक सवार थे उसमें पॉलिथीन के बंडल लदे हुए थे।
सागर ज़िले में बंडा के नज़दीक मज़दूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक पलट गया। इसमें 5 मज़दूरों की मौत और 15 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। बाद में एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गयी। ट्रक में मजदूर अपने परिवार सहित सवार थे। इनमें बड़ी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे भी थे। बंडा से 20 किमी दूर बक्सवाहा के सेमरापुल के पास ये हादसा हुआ। दुर्घटना होते ही आसपास के इलाके के लोग मदद के लिए पहुंच और उन्होंने पुलिस को खबर दी।
मृतकों की हुई पहचान।
1.मंसूर अली- पिता मोहम्मद अली- 45 वर्ष-हथपारा थाना तिलवा पुर उत्तर प्रदेश।
2. घायल- शहरुन्निशा -पति मंसूर अली- 40 साल- ग्राम हथपारा थाना तिलवापुर उत्तर प्रदेश।
3. अशमा- पुत्री मंसूर अली-16 साल-ग्राम हथपारा थाना तिलवापुर उत्तर प्रदेश।
4.चिकी -पत्नी कादिर अली-30 साल-ग्राम हथपारा थाना तिलवापुर उत्तर प्रदेश।
5. रामशरण यादव - उम्र 32 वर्ष -ग्राम हथपारा थाना तिलवापुर उत्तर प्रदेश।
6 लालवती-पत्नी रामशरण यादव- ग्राम हथपारा थाना तिलवापुर उत्तर प्रदेश।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें जताया दुख।
मध्यप्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुये कहा- "अब मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है. इस हादसे में 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है. तथा 19मजदूरों घायल हो गए हैं.लॉकडाउन प्रवासी मजदूरों पर कहर बनकर टूटा है.परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और घायलों को स्वास्थ्य लाभ हो.ॐशांति."।
अब मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी एक भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है. इस हादसे में 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है. तथा 19मजदूरों घायल हो गए हैं.लॉकडाउन प्रवासी मजदूरों पर कहर बनकर टूटा है.परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और घायलों को स्वास्थ्य लाभ हो.ॐशांति. pic.twitter.com/eikgjJdmuG— Ajay Singh (@ASinghINC) May 16, 2020
No comments:
Post a comment