भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मंडी अधिनियम में हाल ही में किये गये संशोधन किसानों के साथ धोखा है। इससे किसान व्यापारियों के हाथों लुटने पर मजबूर होंगे इसलिये सरकार इसे वापस ले। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा मंडियों के माध्यम से किसानों को जो सुरक्षा कवच दिया था उसे खुद को किसान कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने व्यापारियों को दे दिया है।
श्री अजय सिंह ने कहा कि मंडियों के जरिये किसानों से जो खरीद होती थी उससे उनके भुगतान, सही तुलाई और ठगी न होने की गारंटी होती थी। ऐसा न होने पर सरकार की जवाबदेही बनती थी, लेकिन नये संशोधनों से अब फिर से पूर्व व्यवस्था लागू हो जायेगी। व्यापारी किसानों से मनमाने दाम पर खरीदेंगे और उनका शोषण बढ़ेगा।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इससे एक और सरकार समर्थन मूल्य देने से बच जायेगी वहीं किसान के भुगतान की कोई गारंटी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसानों के साथ सरकार की यह धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार इसे तत्काल वापस ले नहीं तो उपचुनावों के बाद कांग्रेस सरकार बनने पर इसे तुरंत वापस लिया जायेगा।
मंडी अधिनियम में किये गये संशोधन किसानों के साथ धोखा है| इससे किसान व्यापारियों के हाथों लुटने पर मजबूर होंगे इसलिये सरकार इसे वापस ले| कांग्रेस सरकार ने मंडियों के माध्यम से किसानों को जो सुरक्षा कवच दिया था उसे खुद को किसान कहने वाले मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को दे दिया है| pic.twitter.com/kxEPTCksXm— Ajay Singh (@ASinghINC) May 9, 2020
No comments:
Post a comment