Covid 19: देशभर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद उन्हें गुरुवार दोपहर गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों की मानें तो उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पात्रा मूलतः ओडिशा के रहने वाले हैं, और उन्होनें 2019 में हुए लोकसभा चुनावों में पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह बीजू जनता दल के उम्मीदवार पिनाकी मिश्र से हार गए थे। संबित पात्रा न्यूज़ चैनलों में आने वाले भारतीय जनता पार्टी के एक लोकप्रिय चेहरा हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। पात्रा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता होने के साथ साथ सर्जन भी हैं। वह हिंदू राव अस्पताल में बतौर मेडिकल ऑफिसर भी काम कर चुके हैं। पात्रा ओएनजीसी के बोर्ड में नॉन ऑफिशियल डायरेक्टर्स में से एक हैं।
हला की अस्पताल में भर्ती होने से पहले गुरुवार सुबह से ही संबित पात्रा अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर सक्रिय हैं। पात्रा गुरुवार सुबह से ही कई ट्वीट कर चुके हैं, आज ही उन्होंने भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक ट्वीट रीट्वीट किया था।
सिंधिया नें ट्वीट कर उनके जल्दी स्वस्थ होनें की कामना की।
पात्रा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया नें इंडियन एक्सप्रेस के ट्वीट को रीट्वीट करते हुये संबित पात्रा के जल्द स्वस्थ होनें की कामना की है।
Wishing Sambit Patra Ji a speedy recovery. Take care. @sambitswaraj https://t.co/gNUY8ndGLh— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) May 28, 2020
गद्दारों को तो सकारात्मकता आती ही नहीं?तो ये कैसे किसी का भी भला सोच सकते है?
ReplyDelete