भोपाल: मध्यप्रदेश में होनें वाले 24 सीटों के उपचुनाव के लिये भाजपा नें अब अपनी रणनीति तेज कर दी है। भाजपा लगातार कांग्रेस में सेंधमारी कर उनके कार्यकर्ताओं को अपनी ओर खीच रही है, और अपनी पार्टी का सदस्य बनाते हुये सदस्यता अभियान को जारी रखा हुआ है। अब कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गये ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक पूर्व मंत्री अपने अपने क्षेत्र के कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलवा रहें हैं।
अभी बीते कल पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन के 200 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद आज रविवार को पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में गुना एवं बम्होरी विधानसभा के चार दर्जन से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।भाजपा ने ट्वीट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीजेपी में शामिल होने की जानकारी दी।
भाजपा नें ट्वीट कर कहा गया- भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को गुना एवं बम्होरी विधानसभा के चार दर्जन से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, और और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थित में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज रविवार को गुना एवं बम्होरी विधानसभा के चार दर्जन से अधिक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड प्रदेश अध्यक्ष श्री @vdsharmabjp और मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj की उपस्थित में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। pic.twitter.com/tLaFGXbLmr— BJP MadhyaPradesh (@BJP4MP) May 24, 2020
हला की लॉक डाउन के बीच भाजपा के सदस्यता अभियान पर कांग्रेस नेता निशाना साध रहे हैं। प्रदेश में जारी लॉकडाउन के बीच बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता भाजपा कार्यालय पहुँच रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस सवाल खड़े कर रही है। वहीं उपचुनाव से पहले भाजपा का इस तरह सेंध लगाना कांग्रेस की चिंता बढ़ा रहा है। संभावना है जल्द ही पार्टी बदलने वालों में कई बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।
No comments:
Post a comment