इंदौर: देश के साथ साथ मध्यप्रदेश में भी कोरोना का कहर जारी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अगर बात मध्यप्रदेश की करें तो यहां की आर्थिक राजधानी इंदौर में सबसे जादा संक्रमण है और हालात बिगड़ते ही जा रहें हैं। अब तक शहर के 47 लोगो ने अपनी जान गंवा दी है वही दूसरी ओर 800 से अधिक लोग अब तक कोरोना पॉजिटिव निकलें है।
इसी बीच इंदौर कलेक्टर मनीष सिंह नें कहा है की जनवरी – फरवरी माह में एयरपोर्ट से आये यात्रियो से कोरोना इंदौर में फैला है। कलेक्टर मनीष सिंह ने आज ये माना कि एयरपोर्ट के जरिये ही शहर में कोरोना फैला है और जनवरी – फरवरी के समय क्या डायरेक्शन थे और क्या कार्रवाई की गई थी इस संबंध में अब तक समयाभाव के कारण उन्हें जानकारी नही मिल पाई है।
उन्होंने साफ किया कि जनवरी – फरवरी माह में बाहर से 5 से 6 हजार लोग आए थे उनकी स्क्रीनिंग सख्ती से की जानी थी। वही बाहर से हवाई यात्रा कर इंदौर में जो लोग आए थे वो उस समय शहर में चल रहे आंदोलन में भी शामिल हुए थे।
देखें वीडियो, इंदौर कलेक्टर नें मनीष सिंह नें क्या कहा👇
No comments:
Post a comment