भोपाल/इंदौर: मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार 15 महीनें के कार्यकाल के बाद गिर चुकी है। अब मध्यप्रदेश में भाजपा की शिवराज सरकार एक बार सत्ता में काबिज हो गयी है। ऐसे में मध्यप्रदेश कांग्रेस नें अपनी पिछली गलतियों से सीखते हुये संगठन को मजबूत करनें की दिशा में कदम उठाने की शुरुआत कर दी है।
कांग्रेस ने पूर्व मंत्री और इंदौर के राऊ क्षेत्र से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी सौपी है। कांग्रेस ने जीतू को एमपी कांग्रेस मीडिया विभाग का अध्यक्ष बनाया है।इससे पहले इस पद पर शोभा ओझा विराजमान थी, जिन्हें बीते दिनों चले सियासी घमासान के बीच महिला आयोग का अध्यक्ष भी बनाया गया था, हालांकि शिवराज सरकार के आते ही उनकी नियुक्ति निरस्त कर दी गई है। जीतू मप्र कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष भी है और राहुल गांधी के खास माने जाते है।
जीतू पटवारी एमपी के सबसे तेज तर्रार नेता माने जाते है। पटवारी इंदौर की राऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पटवारी को किसानों के मुद्दे पर लड़ाई लड़ने वाले नेता के रूप में जाना जाता है। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने पूर्व सरकार के खिलाफ कई आंदोलन प्रदर्शन किये, वहीं उनकी तत्कालीन शिवराज सिंह चौहान सरकार के खिलाफ की गई यात्राओं नें भी सियासी गलियारों में खूब सुर्खियां बटोरी थी।
उन्होंने पिछली सरकार के समय इंदौर से भोपाल तक साईकिल यात्रा भी की थी।हाल ही में उन्हें फेम इंडिया सर्वश्रेष्ठ मंत्री सम्मान प्रदान किया गया था। जीतू ने शराबबंदी, तालाब संरक्षण और किसानों के हितों के मुद्दे उठाकर राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता हासिल की है।
जीतू पटवारी बने मीडिया विभाग के अध्यक्ष :— MP Congress (@INCMP) April 2, 2020
इंदौर के राऊ क्षेत्र से विधायक, पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं मप्र कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी को मप्र कांग्रेस के मीडिया विभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
कांग्रेस परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ..! pic.twitter.com/fGoye2y9nA
No comments:
Post a comment