नई दिल्ली/भोपाल: मध्यप्रदेश की सियासत में मंगलवार देर रात तक चले "मिड नाइट ड्रामे " की वजह से सियासी भूचाल आ गया था। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मध्यप्रदेश के 8 से 10 विधायकों को बंधक बना लिया है। वहीं, विधायकों के बंधक होने की जानकारी जैसे ही कांग्रेस के नेताओं को मिली तो देर रात मंत्री जयवर्धन सिंह और जीतू पटवारी विधायकों को छुड़वाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे।
मंत्री जयवर्धन सिंह एवं जीतू पटवारी होटल जाकर, बसपा विधायक रामबाई को लाए अपनें साथ।
रात भर चले सियासी घमासान के बीच, कांग्रेस की तरफ से मंत्री जयवर्धन सिंह एवं जीतू पटवारी नें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जैसे ही कांग्रेस को भनक लगी की भाजपा नें 10 विधायकों को हरियाणा शिफ्ट किया है, कांग्रेस नें इन दोनों मंत्रियों को फौरन दिल्ली रवाना कर दिया। दोनों मंत्रियों नें हरियाणा पहुंचकर, होटल से बसपा विधायक रामबाई को अपनें साथ ले लिया, और अब खबर है की विधायक रामबाई कांग्रेस के साथ हैं।
देखिये हरियाणा के होटल में चले मिड नाइट ड्रामें का पूरा वीडियो 👇
No comments:
Post a comment