
भोपाल/ बेंगलुरु: मध्यप्रदेश में चल रहे सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर आ रही है, लापता कांग्रेस विधायक बिसाहू लाल सिंह, कमलनाथ के मंत्री सुरेन्द्र सिंह "हनी" के साथ बेंगलुरु एअरपोर्ट से भोपाल के लिये हुए रवाना। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विधायक बिसाहू लाल सिंह नें कहा मैं कांग्रेस में था और कांग्रेस में ही रहूंगा।
लेकिन अब विधायक के घर वापसी की खबर निकलकर आ रही है। विधायक बिसाहूलाल सिंह, बेंगलुरु एअरपोर्ट पर मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल के साथ देखे गए। अब भोपाल के लिये प्रस्थान कर चुकेें है। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा की, भोपाल आनें के बाद विधायक बिसाहूलाल सिंह क्या बोलतें हैं।
No comments:
Post a comment