भोपाल: मध्यप्रदेश की सियासत में चल रहे घमासान के बीच, इस वक़्त की सबसे बड़ी खबर। समाजवादी पार्टी विधायक राजेश शुक्ला उर्फ बब्लू शुक्ला तथा बहुजन समाज पार्टी के विधायक संजीव सिंह, मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ देखें गए। याद रहे, ये दोनों वही विधायक हैं जो दिल्ली से वापस लाए गए थे और वापस आनें के बाद कहा था की वो अपनें व्यक्तिगत कारणों की वजह से दिल्ली गए थे। साथ ही उन्होनें कहा था की वो आज भी कमलनाथ के साथ हैं, लेकिन इन दोनों नें कांग्रेस के मंत्रियों के उपर आरोप लगाया था की, मंत्री लोग हमें बदनाम कर रहें हैं, किसी की हिम्मत नही की हमें बंधक बना सके या खरीद सके।
सिंधिया के इस्तीफे के तुरंत बाद ये दोनों विधायक शिवराज से मिले थे।
कहतें हैं की राजनीति में कब क्या हो जाय कह नही सकते। इसका ताजा उदाहरण तब देखनें को मिला, जब यह खबर आई की सिंधिया नें कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है, और ठीक उसी वक़्त ये दोनों विधायक शिवराज सिंह चौहान से मिलनें पहुंच गए थे। मीडिया द्वारा सवाल पूंछे जानें पर इन दोनों नें कहा था की वो होली की बधाई देनें आयें हैं।
अब ये दोनों विधायक, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ दिखे।
मध्यप्रदेश की सियासत में इस समय भूचाल आया हुआ है और यह किसी को पता नही की, ऊंट किस करवट बैठगा। दोनों ही पार्टियों को अपनें विधायकों के टूटनें का डर सता रहा है। भाजपा जहां अपनें विधायकों को हरियाणा शिफ्ट कर दिया है तो वहीं कांग्रेस नें अपनें विधायकों को राजस्थान शिफ्ट कर दिया है। लेकिन इसी बीच बसपा विधायक संजीव सिंह एवं सपा विधायक बब्लू शुक्ला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के साथ देखे गए। अब यह माना जा रहा की कांग्रेस को सभी निर्दलीय विधायकों के साथ इन दोनों विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। माना यह भी जा रहा की कांग्रेस आसानी से हथियार डालनें वाली नही है, और कांग्रेस के सभी कद्दावर जीजान से अपनी सरकार को बचानें के प्रयास में लगें है।
No comments:
Post a comment