सीधी: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रिय मंत्री, पंजाब के पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेता स्व. कुंवर अर्जुन सिंह की स्मृति में आज आठ फरवरी को ‘यादें अर्जुन सिंह’ द्वितीय सोपान के तहत अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन सीधी के छत्रसाल स्टेडियम मेें किया जा रहा, जिसकी सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। इस सम्मेलन में देश के कई प्रतिष्ठित कवि शिरकत करेंगें। यह कार्यक्रम कुंवर अर्जुन सिंह सर्वहारा कल्याण मंच की तरफ से पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के मार्गदर्शन में हो रहा है। कार्यक्रम में सम्मलित होनें के लिये पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह आज शाम सीधी पहुंचेंगे।
पर्यटन मंत्री, कार्यक्रम में शामिल होंनें आज पहुंचेंगे सीधी।
मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल "हनी", "यादें अर्जुन सिंह" कार्यक्रम में शामिल होनें के लिये आज सीधी पहुंचेंगे।
पर्यटन एवं नर्मदा घाटी विकास मंत्री श्री @surendrasbaghel 8 फरवरी को रीवा में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की समीक्षा बैठक लेंगे।— Jansampark MP (@JansamparkMP) February 7, 2020
Read More : https://t.co/u5KamWqG6C#JansamparkMP pic.twitter.com/YWp9hMKXkc
"यादें अर्जुन सिंह" कार्यक्रम में ये भी करेंगें शिरकत।
उक्त कार्यक्रम में विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, कमलनाथ सरकार के पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल "हनी" के अलावा ये लोग भी आज सीधी पहुंचेंगे।
- रीवा महराजा पुष्पराज सिंह ( पूर्व मंत्री)
- भगवान सिंह यादव ( पूर्व मंत्री)
- नीलांशू चतुर्वेदी (विधायक)
- विक्रम सिंह "नतीराजा" (विधायक)
- यादवेन्द्र सिंह (पूर्व विधायक)
- सुखेन्द्र सिंह बन्ना (पूर्व विधायक)
- सौरभ सिंह (पूर्व विधायक)
- राजाराम त्रिपाठी (पूर्व महापौर, सतना)
- अभय मिश्रा (जिला पंचायत अध्यक्ष,रीवा)
- विवेक तिवारी (पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रीवा)।
No comments:
Post a comment