ग्वालियर: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का एक बयान आज चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ग्वालियर में आयोजित सभा में एक अजीबो गरीब बयान दिया।
ग्वालियर में CAA, NPR और NRC के विरोध में आयोजित इस सभा को संबोधित करने के लिए जैसे ही दिग्विजय सिंह ने माइक संभाला, कांग्रेस नेताओं ने दिग्गी राजा जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये। नारे सुनते ही दिग्विजय सिंह ने कहा “अरे दिग्गी राजा तो जाए भाड़ में, भारतीय संविधान जिंदाबाद”। दिग्विजय सिंह यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि आप समझ लीजिये इन नारों ने ही कांग्रेस की दुर्गति की है। दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
गौरतलब है की, दिग्विजय सिंह अपनें बेबाक बोल के लिये जानें जातें है, लेकिन आज अपनें लिये इस तरह का बयान देनें के कारण वो चर्चा में हैं।
देखें वीडियो 👇
No comments:
Post a comment