अंबिकापुर(छत्तीसगढ़): सरगुजा रियासत की राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंहदेव का आज अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले देवेंद्रकुमारी सिंहदेव की अंतिम यात्रा निकाली गयी। इसके बाद उनके निवास कोठी घर-पैलेस में लोगों के अंतिम दर्शन के लिए भी रखा गया था।
हमारी मां, राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव जी की अंतिम यात्रा आज अंबिकापुर के रघुनाथ पैलेस से निकाली गई। नम आँखों के साथ हज़ारों लोग रानी तालाब तक उनकी विदाई में सहभागी बनें। यहां राजकीय सम्मान विधि से उनकी अंत्येष्टि की गई।— TS Singh Deo (@TS_SinghDeo) February 12, 2020
मां का जीवन मेरे लिए एक सन्देश व आदर्श है। pic.twitter.com/YnysPnm2n2
राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंहदेव का आज अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ सरकार के कई मंत्री, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह भी शामिल हुये। राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंहदेव का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की माता का लंबी बीमारी के बाद 10 फरवरी को निधन हो गया था। टीएस सिंहदेव की मां देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का इलाज दिल्ली में चल रहा था, जो कि लंबे समय से बीमार थी।
No comments:
Post a comment