जबलपुर: नागरिकता संशोधन कानून के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने जबलपुर पहुंचे केंद्रिय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान अमित शाह ने मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। अमित शाह ने कहा कि भी प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को याद कर रही है।
कमल नाथ की जोर से बोलनें की आयु नही है: अमित शाह।
अमित शाह नें कहा, कमलनाथ दिल्ली दरबार में अपने नंबर बढ़ाने जोर जोर से चिल्लाते हैं, कि प्रदेश में CAA लागू नहीं होने देंगे। अभी यह उनकी जोर जोर से बोलने की आयु नहीं है, उनका स्वास्थ बिगड़ जाएगा।अगर उनमें इतना जोर बाकी है तो मध्य प्रदेश को ठीक करें। मध्य प्रदेश में माफिया राज है, किसान परेशान है, दो लाख तक का कर्ज माफ़ करने का वादा किया था वो पूरा नहीं किया।
शाह नें कहा, दम है तो मैदान में आइए।
मध्यप्रदेश में शराब की उपदुकान खोले जाने के मुद्दे पर कमल नाथ पर हमला करते हुए अमित शाह ने कहा- कमलनाथ जी ये कैसी सरकार चला रहे हैं आप अगर हिम्मत है तो एक फिर से मैदान में आ जाइए। इस बार हम दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे शिवराज सिंह चौहान जी ने जिस तरह से मध्यप्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया है उस कारण आज उन्हें प्रदेश की जनता याद कर ही है।
कांग्रेस के नेता आंख के अंधे और कान के बहरे: अमित शाह।
शाह ने कहा कि मैं यहां चैलेंज करना चाहता हूं राहुल गांधी और ममता बनर्जी को, कि सीएए में किसी की नागरिकता जाने के लिए कहाँ लिखा है यह बताएं। मैं आंख के अंधे और कान के बहरे कांग्रेस के नेताओं से यह पूछना चाहता हूं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश में बहुत कम अल्पसंख्यक बचे हैं। जो पहले वहां थे वो कहां गए। पाकिस्तान में उनके साथ जो जुल्म हो रहा है, उसकी वजह से वे भारत आना चाहते हैं।
सीएए लागू करके रहेंगे:अमित शाह।
शाह ने आगे कहा कि कांग्रेस वालों कान खोल कर सुन लो, जितना विरोध करना है करो, ये सारे लोगों को नागरिकता देकर ही हम दम लेंगे।भारत पर जितना अधिकार मेरा और आपका है, उतना ही अधिकार पाकिस्तान से आए हुए हिन्दू, सिखों का भी है। वो भारत के बेटा-बेटी हैं, वो हमारा भाई हैं।
देखिये वीडियो, अमित शाह नें क्या कहा👇
और जो पहले से हमारे भाई बहन है उनका क्या
ReplyDelete