भोपाल: आज मध्य प्रदेश के कद्दावर कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्मदिन है।
इस अवसर पर उनके समर्थक, कार्यकर्ता एवं नेता उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाई दे रहे है। मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह एवं कमलनाथ सरकार के कई मंत्रियों नें भी सिंधिया को ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
सिंधिया नें खुद अपना जन्मदिन नही मनानें का किया था ऐलान।
बता दें कि सिंधिया ने खुद अपना जन्मदिन नहीं मनाने का ऐलान किया था। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधायक बनवारी लाल के निधन पर शोक जताते हुए उन्होंने जन्मदिन नहीं मानने की बात कही थी। हालाँकि दो दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर में एक अस्पताल में केक काटकर सिंधिया का जन्मदिन मनाया था। जिस पर काफी विवाद भी हुआ था।
पिता के निधन के बाद राजनीति में हुये सक्रिय।
ज्योतिरादित्य सिंधिया, माधवराव सिंधिया के बेटे हैं। इनकी मां का नाम माधवी राजे सिंधिया है। 12 दिसंबर, 1994 को ज्योतिरादित्य की शादी राजकुमारी प्रियदर्शनी राजे से हुई। ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी का जन्म गुजरात के बड़ौदा, गायकवाड़ राजघराने में हुआ था। ज्योतिरादित्य और प्रियदर्शनी के दो बच्चे महाआर्यमन सिंधिया और अनन्या राजे सिंधिया हैं।
ज्योतिरादित्य सिंधिया का राजनीति में प्रवेश, उनके पिता के निधन के बाद हुआ, जब विमान हादसे में ज्योतिरादित्य के पिता माधवराव सिंधिया की मौत हो गई। 2002 लोकसभा चुनाव में सिंधिया पहली बार जीते और सांसद बने। इसके बाद 2004 में 14वीं लोकसभा में उन्हें दोबारा चुना गया। सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को 6 अप्रैल, 2008 को पहली बार मनमोहन सरकार में सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री बनाया गया। जब मनमोहन सिंह दूसरी बार प्रधानमंत्री बने तो सिंधिया को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। सिंधिया की सीट पर सेंध लगाना नामुमकिन ही माना जाता था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया, उनके ही सहयोगी रहे एवं भाजपा प्रत्यासी के.पी यादव से चुनाव हार गये।
सीएम कमल नाथ नें सिंधिया को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं ।
सीएम कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए सिंधिया को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की। उन्होंने लिखा "पूर्व सांसद,मेरे परिवार के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके उज्जवल भविष्य,उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ"। इसके जवाब सिंधिया ने लिखा -जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए आपका हृदय से धन्यवाद।
पूर्व सांसद,मेरे परिवार के सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 1, 2020
आपके उज्जवल भविष्य,उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना करता हूँ।@JM_Scindia pic.twitter.com/DbyXlViiv5
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह नें भी दी बधाई।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए सिंधिया को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा "ऊर्जावान युवा नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके उज्जवल एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें, हार्दिक शुभकामनाएँ"
ऊर्जावान युवा नेता श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। मैं उनके उज्जवल एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ। दीर्घायु हों, सदैव स्वस्थ रहें, हार्दिक शुभकामनाएँ। pic.twitter.com/WtDNJukUmJ— Ajay Singh (@ASinghINC) January 1, 2020
कमल नाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी नें भी दी बधाई।
कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने अपने ट्वीट के जरिए सिंधिया को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री @JM_Scindia जी को जन्मदिन की अनंत बधाई शुभकामनायें..। pic.twitter.com/2OoFRK6PTL— Jitu Patwari (@jitupatwari) January 1, 2020
कमल नाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह नें भी दी बधाई।
कमलनाथ सरकार के मंत्री जयवर्धन सिंह ने अपने ट्वीट के जरिए सिंधिया को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत, परम आदरणीय श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।@JM_Scindia pic.twitter.com/jLe11KpCP0— Jaivardhan Singh (@JVSinghINC) January 1, 2020
No comments:
Post a comment