भोपाल: मुरैना जिले की जौरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बनवारी लाल शर्मा का निधन भोपाल के कैंसर अस्पताल में हुआ। वो लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे और
कैंसर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी उम्र 66 साल थी।
अभी कुछ दिनों पहले ही, मुख्यमंत्री कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस विधायक बनवारी लाल शर्मा की नातिन की शादी में एक साथ शरीक हुये थे।
2018 में बनवारी लाल शर्मा नें बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को हराया था।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बनवारी लाल शर्मा को 56,187 वोट मिले थे। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार को हराया था। 2013 के विधानसभा चुनाव में बनवारी लाल शर्मा भाजपा उम्मीदवार सूबेदार सिंह से चुनाव हार गए थे। 2013 में हार का अंतर करीब 2 हजार वोट था।
कम हुईं कांग्रेस की सीटें।
बनवारी लाल शर्मा के निधन से प्रदेश में कांग्रेस की सीटें कम हो गई हैं। झाबुआ उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस पूर्ण बहुमत में आ गई थी लेकिन अब बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस की 114 सीटें हो गई हैं।
जौरा विधानसभा सीट में उपचुनाव होगा।
बनवारी लाल शर्मा लंबे समय से बीमार थे। बनवारी लाल शर्मा के निधन पर भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने शोक प्रकट किया है। बनवारी लाल शर्मा के निधन के बाद जौरा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा।
मध्यप्रदेश के सीएम कमलनाथ नें जौरा विधायक के निधन पर शोक प्रकट किया।
कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा- जौरा के विधायक,हमारे परिवार के सदस्य बनवारी लाल शर्मा के दुःखद निधन का समाचार मिला ,वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे
उनका निधन मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ, ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान,पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
जौरा के विधायक,हमारे परिवार के सदस्य बनवारी लाल शर्मा के दुःखद निधन का समाचार मिला— Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) December 21, 2019
वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे
उनका निधन मेरे लिये एक व्यक्तिगत क्षति है
परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान,पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी जौरा विधायक के निधन पर शोक प्रकट किया।
शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कहा- जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!
जौरा विधायक बनवारी लाल शर्मा जी के निधन का दुखद समाचार मिला।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) December 21, 2019
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!
No comments:
Post a comment